फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तेलका कॉलेज को स्थानांतरित करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी

तेलका कॉलेज को स्थानांतरित करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी

Sun, 09 Sep 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
तेलका कॉलेज को स्थानांतरित करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी
protest - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। प्रदेश सरकार के तेलका और भलेई कॉलेज को मिलाकर लचोड़ी में खोलने के फैसले से तेलका में तनावपूर्ण हो गया है। रविवार को तेलका क्षेत्र के दस पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल कमेटी की बैठक का आयोजन विश्राम गृह तेलका में किया गया। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल कमेटी अध्यक्ष देसराज बसंत ने की। इसमें तेलका क्षेत्र की बाड़का, भजोत्रा, नड्डल, ग्वालू, करवाल, सेरी, दरेकड़ी, सियुला, सालवां और मौड़ा पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश सरकार के तेलका में चल रहे डिग्री कॉलेज को मर्ज करके लचोड़ी में स्थानांतरण करने पर विरोध प्रकट किया गया।
लोगों का मानना है कि गत वर्ष पूर्व सरकार ने तेलका में कॉलेज खोला था। इसमें इस सत्र में स्टाफ भी पूरा हो गया है।

मगर 9 सितंबर को हुई कॉलेज को मर्ज करने की नॉटिफिकेशन से लोग सकते में हैं। लोगों का कहना है कि तेलका दस से बारह पंचायतों का केंद्र स्थल है। इसी मद्देनजर रखते हुए यहां कॉलेज खोला गया था। कॉलेज खुलने से यहां के गरीब बच्चों के साथ-साथ गांव की लड़कियों को भी कॉलेज की पढ़ाई करने में आसानी हो रही है। ऐसे में अगर कालेज को मर्ज किया जाता है तो इससे क्षेत्र के कई बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार कॉलेज को मर्ज करती है, तो सभी क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर प्रस्ताव बनाकर प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा, शिक्षा सचिव और भाजपा जिला अध्यक्ष को भेजी गई है। स मौके पर मौड़ा पंचायत के प्रधान रेखा कपूर, उपप्रधान पृथ्वी राज, सालवां की प्रधान आशा देवी, उपप्रधान सतीश ठाकुर, बाड़का के प्रधान अंग्रेजो देवी, उपप्रधान नबी मोहम्मद, भजोत्रा के प्रधान विपिन कुमार, उपप्रधान रत्न चंद, नड्डल पंचायत प्रधान तिलक राज, सेरी की प्रधान सविता देवी, उपप्रधान रोज कुमार, करवाल के प्रधान माया देवी, उपप्रधान विजय कुमार, दरेकड़ी की प्रधान नीलमा देवी, सियुला पंचायत के प्रधान राकेश कुमार, देव ठाकुर, उत्तम ठाकुर, पूर्व जिला परिषद केहर सिंह ठाकुर, युवा मंडल तेलका अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र सूर्या, जोधा राम, विजय कुमार, प्रकाश कपूर, प्रहलाद देवल और पवन कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed