{"_id":"5b06f1314f1c1bf56e8b469a","slug":"171527181617-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघेईगढ़ स्कूल के छात्रों ने नौवें दिन भी नहीं किया स्कूल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघेईगढ़ स्कूल के छात्रों ने नौवें दिन भी नहीं किया स्कूल में प्रवेश
Updated Thu, 24 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांजू (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ के विद्यार्थी नौवें दिन भी स्कूल नहीं आए। छात्र अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक तैनात नहीं होंगे, स्कूल नहीं जाएंगे। हालांकि शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने वीरवार को स्कूल में जाकर छात्रों और अभिभावकों को समझाने के लिए पहुंचे। लेकिन इनमें से कोई भी शिक्षा उपनिदेशक से मिलने नहीं पहुंचे। इस वजह से बातचीत सिरे नहीं चढ़ी।
शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक धीमान, सुपरिंटेंडेंट अरविंद शर्मा, एसओ सीआर भारद्वाज बच्चों की हड़ताल खत्म करवाने के लिए स्कूल पहुंचे। उनके साथ स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डील राम, समाज सेवी विपन राजपूत, बघेईगढ़ के प्रधान महबूब खान, स्कूल प्रभारी सुनीता कुमारी सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। लेकिन अभिभावकों व छात्रों ने विभाग की टीम से मिलने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने पंचायत प्रधान व स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष को बताया कि बघेईगढ़ स्कूल के लिए दो अध्यापकों के ऑर्डर हो चुके हैं। जल्द ही अध्यापक स्कूल में ज्वाइन कर लेंगे। उन्होंने एसएमसी अध्यक्ष व पंचायत प्रधान के जरिये सभी अभिभावकों व छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी हड़ताल को खत्म कर दें। क्योंकि हड़ताल करने से बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ेगा। अध्यापकों की कमी को दूर करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं छात्रों का कहना है कि वे अपनी हड़ताल तभी खत्म करेंगे, जब उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी। स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति होने के बाद ही वे स्कूल में प्रवेश करेंगे। झूठे आश्वासनों में आकर अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।