फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हाउस टैक्स अदायगी कर चुके परिवारों को थमा दिए नोटिस

हाउस टैक्स अदायगी कर चुके परिवारों को थमा दिए नोटिस

Mon, 12 Mar 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स अदायगी कर चुके परिवारों को थमा दिए नोटिस
house tax - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात सोशल वेलफेयर कमेटी चुवाड़ी की बैठक प्रधान अभिनय सौंधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर पंचायत चुवाड़ी ने कस्बा चुवाड़ी के निवासियों को थमाए गए हाउस टैक्स नोटिसों पर चर्चा की।

चर्चा के बाद सामने आया कि नगर पंचायत के भेजे गए नोटिसों में मकान के एरिया को बढ़ाया दर्शाया गया है। इससे लोगों को ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ रहा है और कुछ लोगों ऐसे भी हैं जिन्होंने हाउस टैक्स जमा करवा दिया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके उन्हें नोटिस थमा दिए गए हैं। बैठक में सिविल अस्पताल चुवाड़ी में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि चिकित्सालय के सामने निर्माण कार्य करने से चिकित्सालय का प्रांगण संकीर्ण होने के साथ-साथ आयुष भवन और ओपीडी में जाने वाले मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस साल मनाए जाने वाले तीन दिवसीय भटियात उत्सव के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में लक्ष्मण चंबियाल, चंद्र मोहन, राकेश वर्मा, शिव महाजन, गर्व सिंह, तरवीज सिंह, गौरव महाजन, राजीव कौशल, राकेश चोपड़ा, सुरिंद्र वर्मा और रामेश शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed