{"_id":"5aa1643e4f1c1bfe7e8b95e8","slug":"171520526398-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए कारोबारियों का हंगामा, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए कारोबारियों का हंगामा, नारेबाजी की
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
protest shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर में वीरवार को नगर परिषद और पुलिस की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में माहौल खूब गर्मा गया। नप चंबा और पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारियों ने उनका सामान फेंकने की बात पर खूब हो हल्ला किया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम दीप्ति मंढ़ोत्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और गुस्साए कारोबारियों को समझाया।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले नगर परिषद और पुलिस को निर्देश जारी किए थे कि बाजार में दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने दिया जाए। इसको देखते हुए वीरवार करीब साढ़े ग्यारह बजे नप और पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई करने के लिए बाजार में पहुंची। इस दौरान टीम ने दुकानों के बाहर सामान सजाने वाले कारोबारियों को सामान कटाने के निर्देश दिए। इसी दौरान कारोबारियों का आरोप है कि कार्रवाई करने आई टीम ने उनके सामान को फेंक दिया। इससे कारोबारी भड़क गए और मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान कारोबारियों ने प्रशासन की कार्रवाई से नाराज होकर जमकर नारेबाजी भी। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
कारोबारियों ने चेताया कि अगर इसी तरह से उनके साथ कार्रवाई के नाम पर बदसलूकी होती रही तो वह विरोध में बाजार बंद कर देंगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम दीप्ति मंढ़ोत्रा मौके पर पहुंची और गुस्साए कारोबारियों को समझाया। इसके बाद उन्हें बातचीत करने के लिए कार्यालय में बुलाया गया। यहां उन्होंने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और प्रशासनिक आदेशों के बारे में भी उन्हें बताया। इसके बाद कहीं जाकर कारोबारी मानें और भविष्य में भी सामान दुकान से बाहर न रखने की बात कही। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। मगर इस पूरे मामले से चंबा बाजार में दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
के बाद एक बजे तक
सामान फेंकने पर हुआ विवाद : वीरेंद्र महाजन
व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि पुलिस और नप के कर्मचारी व्यापारियों के सामान को फेंक रहे थे। इसकी वजह से यह बवाल हुआ। एसडीएम से वार्ता करने के बाद विवाद सुलझ गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन कोई भी कार्रवाई बाजार में करने से पहले व्यापार मंडल को सूचित कर दें।
सामान अंदर रखवाने के दिए थे निर्देश : एसडीएम
एसडीएम चंबा दीप्ति मंढ़ोत्रा ने बताया कि पुलिस और नप कर्मचारियों को यह निर्देश दिए गए थे कि सभी दुकानों का निरीक्षण कर सड़क पर रखे सामान को दुकान के भीतर रखवाएं। किसी का सामान नहीं फेंका गया है। उन्होंने कहा कि विवाद को सुलझा दिया गया है। व्यापार मंडल ने प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया है।