{"_id":"5a9435324f1c1b3c718b728a","slug":"171519662386-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में खुले पासपोर्ट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में खुले पासपोर्ट कार्यालय
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
passport
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जनहित संगठन चंबा का प्रतिनिधिमंडल संयोजक शादीलाल शर्मा की अगुवाई में चंबा-कांगड़ा के सांसद शांता कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर सांसद से जिला चंबा में भी पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने की मांग की है। जनहित संगठन के संयोजक शादी लाल शर्मा, प्रधान किशोर शर्मा, उपप्रधान सरदार भगत सिंह, महासचिव शिव करण चंद्रा, सदस्य दिनेश कुमार और गुरचरण धीमान ने बताया कि जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी रहती है। यहां से दो सांसद शांता कुमार और रामस्वरूप शर्मा पांगी-भरमौर से हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष सांसद ने पालमपुर, कुल्लू और हमीरपुर में खुलवाए गए हैं। चंबा जिले से भी विदेश जाने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए शिमला, हमीरपुर, कुल्लू और पालमपुर जाना पड़ता है। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिला में भी पासपोर्ट कार्यालय खोला जाए। इससे जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और पालमपुर न जाना पड़े। संयोजक शादी लाल शर्मा ने कहा कि सीकरीधार सीमेंट प्लांट आरंभ करने का एक समय सीमा बताई जाए। इसके अलावा चंबा में भी रेल और हवाई सेवा के लिए सर्वे करवाया जाए। शादी लाल शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों में उसी पार्टी को तवज्जो दी जाएगी जो पार्टी लोस और राज्यसभा चुनावों में चंबा से प्रत्याशी चुनावों में उतारेगी।