फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   महिला की टांग का ऑपरेशन कर निकाला पांच किलो का ट्यूमर

महिला की टांग का ऑपरेशन कर निकाला पांच किलो का ट्यूमर

Sat, 27 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
महिला की टांग का ऑपरेशन कर निकाला पांच किलो का ट्यूमर
operation - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला की टांग के ऑपरेशन में करीब पांच किलो का ट्यूमर निकाला है। चंबा अस्पताल में आज तक इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन नहीं हुआ। विशेषज्ञ का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भी इतना बड़ा ट्यूमर नहीं देखा। इस ऑपरेशन को करने के लिए विशेषज्ञ और टीम को एक घंटे का समय लगा। महिला की टांग को चीरा लगाकर ट्यूमर को निकाला गया। ट्यूमर को रखने के डॉक्टर को पांच किलो के साइज का डिब्बा मंगवाना पड़ा। ट्यूमर को एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के शोध के लिए पैथोलॉजी विभाग में रखा गया है। यहां पर प्रशिक्षु इसके ऊपर अध्ययन करेंगे। जानकारी के अनुसार सीता देवी पत्नी काकू राम निवासी गांव बासा डाकघर बग्गी की टांग में पिछले आठ सालों से ट्यूमर बन रहा था। यह दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा था। इससे महिला को असहनीय दर्द सहना पड़ता था। इस दर्द से निजात पाने के लिए महिला के परिजनों ने जगह-जगह उसका इलाज करवाया। मगर कहीं पर भी उसके दर्द का उपचार नहीं हुआ। इस दौरान इलाज पर हजारों रुपये का खर्च किया। इसके बाद भी जब महिला को दर्द से राहत नहीं मिली तो परिजन उसे लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इस दौरान वह सर्जन डॉ. एसके गर्ग से मिले। सर्जन ने महिला की टांग को देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही उसकी टांग का ऑपरेशन करने का फैसला लिया। ऑपरेशन करते समय उन्होंने ने भी नहीं सोचा था कि ट्यूमर इतना बड़ा होगा। इसका पता उन्हें ऑपरेशन करते समय लगा। एक घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद उन्होंने महिला को आठ साल पुरानी बीमारी से निजात दिलाई। सबसे बडी बात यह रही कि ऑपरेशन के लिए उन्हें मोटी कीमत नहीं चुकानी पड़ी। चंबा मेडिकल कॉलेज में यह ऑपरेशन निशुल्क हुआ है।


विशेषज्ञ ने किया टांग के ट्यूमर का ऑपरेशन : ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि अस्पताल में तैनात सर्जन ने टांग के ट्यूमर का ऑपरेशन किया है। आने वाले समय में चंबा में सभी प्रकार के बड़े ऑपरेशन होंगे। जिला के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed