जिला के लोगों को गृह निर्माण सामग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा दर बदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा।
जिले के लोगों को गृह निर्माण के लिए रेत-बजरी लेने के लिए दर-बदर नहीं भटकना पड़ेगा। खनन विभाग जिले के विभिन्न स्थानों में खनन पट्टे जारी करने को लेकर प्रयास कर रहा है। इसके लिए सुविधाजनक स्थान तलाशा जा रहा है। जगह चिन्हित होने के बाद उसकी नीलामी की जाएगी। नीलामी होने के बाद संबंधित ठेकेदार को विभाग की ओर से खनन पट्टा जारी किया जाएगा। इसके मिलने के बाद लोग उस स्थान से सरकारी रेट पर रेत बजरी ले पाएंगे।
विभाग की ओर से जिला में जहां-जहां माइनिंग की संभावनाएं हैं। उन स्थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी स्थानों का निरीक्षण करने के बाद माइनिंग के लिए जो जगह चिन्हित की जाएगी। उसका प्रस्ताव बनाकर सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद सब डिविजजन कमेटी की एक टीम चिन्हित स्थानों का दौरा करेगी। टीम की ओर से खनन की परमिशन देने के बाद ही उस स्थान की नीलामी की जाएगी। इसके बाद लोगों को गृह निर्माण के लिए रेत बजरी लेने के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। विभाग की ओर से अभी कुछ स्थानों का निरीक्षण किया भी जा चुका है। इसके नाम को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। पूरी कार्यवाही होने के बाद ही उन स्थानों को नामों को सार्वजनिक किया जाएगा।
लीगल माइनिंग शुरू होने से जिला की पांच लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। उन्हें घर बनाने के लिए जिला के बाहर से रेत बजरी मंगवानी पड़ती है। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। परंतु अब इसका समाधान होने वाला है।
राजपुरा में खनन पट्टा जारी
जिला में अभी तक राजपुरा में ही विभाग की ओर से खनन पट्टा जारी किया गया है। जहां पर माइनिंग लीगल रूप से हो रही है। हालांकि सुंडला में भी खनन पट्टा जारी हुआ था। जिसे किसी कारण वश रद्द कर दिया गया है।
खनन पट्टा जारी करने के लिए हो रहा स्थानों का चयन : ज्योति कुमार
जिला खनन अधिकारी ज्योति कुमार पुरी ने बताया कि जिले में खनन पट्टा जारी करने के लिए सुविधा जनक स्थानों का चयन किया जा रहा है। इसका कार्य चला हुआ है। स्थानों के चयन के बाद प्रस्ताव बनाकर सरकार व उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।