{"_id":"5a36a1994f1c1b96698b97e6","slug":"171513529753-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने डीएलएड कोर्स का किया पुरजोर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने डीएलएड कोर्स का किया पुरजोर विरोध
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश बिजलवान ने की। इसमें जेबीटी से विभाग के जबरन करवाए जा रहे डीएलएड कोर्स का पुरजोर विरोध किया गया। ग्रामीण विद्या उपासक/ नियमित जेबीटी जिन्हें वर्ष 2002 में दूरगामी इलाकों में नियुक्त किया गया और सरकार ने वर्ष 2009-10 में नियमित किया है। आज इन अध्यापकों को नियमित हुए छह वर्ष हो चुके हैं। अब जाकर विभाग इन्हें अप्रशिक्षित कहकर दोबारा एनआईओएस के माध्यम से दो वर्ष का डीएलएड कोर्स करवाने के लिए 31 अक्तूबर से आज तक कई अधिसूचनाएं निकालकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। संघ के मुताबिक डीएलएड कोर्स वर्तमान में नियुक्त हो रहे शिक्षकों पर लागू हो ना कि नियमित हो चुके अध्यापकों पर। चंबा शिक्षक संघ ने जेबीटी पर विभाग के थोपे जा रहे डीएलएड कोर्स का विरोध किया है। संघ ने स्पष्ट कहा है कि अगर विभाग ने अपने तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया तो प्राथमिक शिक्षक कड़े से कड़े कदम उठाने से भी गुरेज नहीं करेगा। बैठक में मैहला-1 के पीटीएफ अध्यक्ष अमित शर्मा, नवीन शर्मा, गुरबचन राजपूत, नंदलाल, नरेश ठाकुर, अशोक शर्मा, संजय ठाकुर, सत्या शर्मा, ब्रह्मी, निशा, अनीता, मदन कुमार, देवराज, सागर चंद, मोहित पुरी, टेक चंद राणा, गुरदेव, केवल प्रकाश, राम सिंह, दुर्गा प्रसाद, प्रेम सिंह, सुरेश सिंह, विनोद कुमार, जितेंद्र सिंह और तिलक राज मौजूद रहे।