{"_id":"5a3282eb4f1c1bc9678c1c84","slug":"171513259755-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांझीनाला के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांझीनाला के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक घायल
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी(चंबा)। चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग पर सांझी नाला के समीप वीरवार को बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा वीरवार को दोपहर बाद उस समय हुआ बाइक सवार चुवाड़ से नूरपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल दो लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घायलों की पहचान बाइक चालक रिंकू पुत्र गिरधारी लाल, अरुण पुत्र देसराज और सुरजीत पुत्र कर्म चंद (सभी निवासी मलूंडा गांव) के रुप में हुई है। घायल रिंकू और अरुण की हालत में सुधार न होने पर उन्हें टांडा रेफर किया गया है। जबकि सुरजीत का इलाज चुवाड़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तीनों बाइक पर सवार होकर नूरपुर जा रहे थे। मगर सांझी नाले के समीप बाइक चालक रिंकू ने नियंत्रण खो दिया और इससे बाइक सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। चुवाड़ी अस्पताल के खंड चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि घायलों में दो की हालत में सुधार न होने पर उन्हें टांडा रेफर किया गया है जबकि एक का इलाज चुवाड़ी में ही चल रहा है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम मौके की रवाना हुई थी। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।