{"_id":"5ca4e4edbdec2213ea539658","slug":"161554310381-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत बाजार में सड़क पर गिरा मलबा दे रहा हादसे को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत बाजार में सड़क पर गिरा मलबा दे रहा हादसे को न्यौता
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-कटोरी बंगला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए पर बनीखेत बाजार में पिछले दो महीने पूर्व सड़क पर गिरे मलबे को अभी तक लोनिवि ने नहीं हटाया है। नतीजतन, यहां के स्थानीय बाशिंदों समेत मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बाशिंदों और वाहन चालकों ने एनएच प्रबंधन मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर मार्ग की दशा को सुधारे जाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग उठाई है।
गौरतलब हो कि भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग से रोजाना बाहरी राज्यों से सैकड़ों चौपहिया, मालवाहक और छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके बनीखेत गांव के बाजार में पिछले दो माह पूर्व हुई भारी बारिश और बर्फबारी से बाजार में गिरे मलबे को अभी तक एनएच ने नहीं हटवाया है। स्थानीय बाशिंदों की मानें तो जिस स्थान पर मलबा गिरा है, उसके ठीक साथ ही बैंक की शाखाएं और सरकारी स्कूल भी हैं। यहां पर रोजाना सैकड़ों लोगों और स्कूली बच्चों का आवाजाही रहती है।
ऐसे में सड़क पर गिरे मलबे को हटवाया जाना अति आवश्यक है। दुकानदार मेला राम टंडन, बाल कृष्ण, नवीन बैरी, प्रशांत शर्मा, तेज सिंह महाजन और दंत चिकित्सक डॉ. पंकेश ठाकुर ने हैरानी जताते हुए कहा कि एनएच पर बनीखेत के पास दो माह पूर्व मलबा गिरा पड़ा है। बावजूद इसके अभी तक इस मलबे को यहां से हटवाया तक नहीं जा सका है।
विज्ञापन
कहा कि एनएच मंडल चंबा किसी अनहोनी होने के ही इंतजार में हैं। दुकानदारों ने एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता से मांग उठाई है कि प्राथमिकता के आधार पर बनीखेत बाजार के साथ सड़क पर गिरे मलबे को हटवाया जाए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि बारिश के चलते मार्ग से मलबे को नहीं हटाया जा सका था। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग पर गिरे मलबे को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।