फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डलहौजी में एक अप्रैल से लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

डलहौजी में एक अप्रैल से लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

Sat, 30 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी में एक अप्रैल से लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में एक अप्रैल से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी। पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ने वाले यातायात बोझ को व्यवस्थित करने के लिए एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. मुरारी लाल ने की। उन्होंने बताया कि पहली अप्रैल से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो रही है।
विज्ञापन


यह व्यवस्था सख्ती से एक अक्तूबर तक लागू रहेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि डलहौजी में गत वर्ष की भांति ही स्थानीय बस अड्डा से सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक गाड़ियां जाएंगी, वहीं गांधी चौक से चर्च बैलून रोड से गुरु नानक पब्लिक स्कूल होते हुए बस अड्डा आएंगी। इसके अलावा सुभाष चौक से कोर्ट रोड होते हुए पतरैनी से सुभाष चौक तक वन-वे रहेगा।
विज्ञापन


वहीं कान्वेंट स्कूल के नीचे सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। यहां पर गाड़ियां पार्क करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसमें निर्णय लिया गया कि गर्म सड़क में केवल उन्हीं वाहनों को जाने की अनुमति मिलेगी, जिसके पास एसडीएम कार्यालय से लिखित मंजूरी होगी। पर्यटकों की बसें स्थानीय बस अड्डा से आगे प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य निर्णयों में गांधी चौक से पंजपुला रोड पर सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। वहीं गांधी चौक से खज्जियार रोड पर होटल जसप्रीत तक नो पार्किंग जोन रहेगा। सड़कों के किनारे निर्माण कार्य सामग्री दिन के समय रखने वालों के चालान किए जाएंगे। पानी के टैंकर सुबह सात बजे से दस बजे तक और दोपहर दो बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। टूरिस्ट सीजन के दौरान असामाजिक तत्वों पर खास नजर रहेगी। बैठक में एसएचओ आशीष पठानिया, राजेश चौधरी, मोहित कोहली, टैक्सी यूनियन की ओर से इंद्रजीत बिट्टू, दीपा,सुनील समेत सेना और एयरफोर्स के अधिकारी और विभिन्न सकूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed