फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Mon, 04 Feb 2019 07:54 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुरंगाणी(चंबा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंजीर में सोमवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में जिला मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष और जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में मुख्यातिथि का स्कूल प्रशासन ने स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम में पहाड़ी गीतों पर किया गया नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम के मध्यांतर में स्कूल प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट के जरिये स्कूल की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डीएस ठाकुर ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों के प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे से जहां शारीरिक हानि होती है, तो वहीं आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्रों की कमियों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed