{"_id":"5b897c9342c79246353bc4fe","slug":"161535736979-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी राज्य के शिवभक्तों के लिए संघणी-भरमौर रूट पर चली 16 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी राज्य के शिवभक्तों के लिए संघणी-भरमौर रूट पर चली 16 बसें
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी राज्य के शिवभक्तों के लिए संघणी-भरमौर रूट पर चलीं 16 बसें
शुक्रवार को ही न्यू बस स्टैंड चंबा से भरमौर के लिए चलाई गई दस बसें
पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सहूलियत के लिए निगम प्रबंधन प्रबंधन : आरएम अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा में पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए एचआरटीसी चंबा डिपो की ओर से 16 बसों को संघणी-भरमौर रूट पर चलाया गया है। इसके अलावा 10 बसों को चंबा बस स्टैंड से भरमौर के लिए चलाया गया। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह, डोडा इत्यादि से आने वाले श्रद्धालुओं को लंगेरा से भरमौर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसी के तहत एचआरटीसी चंबा डिपो ने यह व्यवस्था की है। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से यात्रा के दौरान बस सेवा का लाभ मिलने पर शिवभक्तों ने भी राहत की ही सांस ली है।
गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के तहत दो सितंबर को छोटे न्हौण के शुभ मुहूर्त के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिवभक्तों का चौरासी में पहुंचना शुरू हो चुका है। देश-विदेश से पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन भी मुस्तैद हो चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को चंबा डिपो से 16 बसों को लंगेरा से भरमौर के लिए रवाना किया गया। पड़ोसी राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य भरमौर तक पहुंचाने के लिए ही एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चंबा बस स्टैंड से भरमौर के लिए शुक्रवार को ही दस बसों को भेजा गया। एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम सुभाष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लंगेरा से भरमौर रूट पर एचआरटीसी की 16 बसों को भेजा गया है। इसके अलावा शुक्रवार दोपहर तक चंबा न्यू बस स्टैंड से भरमौर के लिए दस बसों को चलाया गया।