फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास सड़क पर फंसा ट्रक, दस घंटे वाहनों की आवाजाही बंद

चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास सड़क पर फंसा ट्रक, दस घंटे वाहनों की आवाजाही बंद

Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास सड़क पर फंसा ट्रक, दस घंटे वाहनों की आवाजाही बंद
चनेड़ के पास फंसा ट्रक, दस घंटे बंद रहा चंबा-पठानकोट एनएच
विज्ञापन

छोटे और बड़े वाहनों में सवार यात्री हुए परेशान, वाहनों की अदला-बदली कर पहुंचें गंतव्य तक
एनएच प्राधिकरण की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुचारु करवाया यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास वीरवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित हो पहाड़ी से जा टकराया। ट्रक के पहाड़ी से टकराने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। इस दौरान दस घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण मंडल चंबा की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब मार्ग को छोटी गाड़ियों के लिए सुचारु करवाया गया, जबकि सुबह नौ बजे तक पहाड़ी से टकराए ट्रक को वहां से हटाकर मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध हो जाने से यहां पर दर्जन भर एचआरटीसी की बसें और निजी बसों सहित सैकड़ों छोटे वाहन भी फंसे रहे।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 12 बजे भरमौर-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क के बीचोंबीच खिसक कर पहुंच गया। नतीजतन, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। मार्ग के बंद पड़ जाने से आधा दर्जन सरकारी बसें, आधा दर्जन निजी बसों सहित सैकडों वाहनों की देखते ही देखते लंबी कतारें लग गई। ऐसे में यात्रियों को भी परेशानियों का ही सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछेक यात्रियों ने बसों की बदला-बदली कर अपने गंतव्यों की तरफ रुख किया। यात्रियों में कमलेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद, उमेश कुमार, सुरेंद्र का कहना है कि चनेड़ के पास ट्रक के बीच राह में फंसे होने का खामियाजा लोगों को ही उठाना पड़ा। लोगों को मार्ग के सुचारु होने तक वाहनों में बैठ कर इंतजार ही करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह तक वाहनों में करना पड़ा इंतजार
पवित्र मणिमहेश यात्रा पर बाहरी राज्यों से अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों में सवार होकर आने वाले श्रद्धालु भी मार्ग बंद होने के कारण चनेड़ में ही फंस गए। हालांकि सुबह छह बजे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को सुचारु कर दिया गया। लेकिन, चौपहिया वाहनों में सवार श्रद्धालुओं को मार्ग के खुलने तक गाड़ियों में ही बैठ इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed