फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   भरमौर हैलीपैड से गौरीकुंड के लिए चौपर सेवा सेवा शुरू

भरमौर हैलीपैड से गौरीकुंड के लिए चौपर सेवा सेवा शुरू

Tue, 28 Aug 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
भरमौर हैलीपैड से गौरीकुंड के लिए चौपर सेवा सेवा शुरू
manimahesh - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए मंगलवार सुबह चौपर सेवा आरंभ हो गई है। हेली टैक्सी सेवा के आरंभ होने से शिव भक्तों ने राहत की सांस ली। सोमवार देर शाम डीजीसीए की टीम ने चौपर सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद मंगलवार सुबह प्रशासन ने हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर बाद तक यूटीआर कंपनी के दोनों हेलीकॉप्टरों ने 18 के करीब उड़ानें भर 50 के करीब शिव भक्तों को भरमौर से गौरीकुंड पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक भरमौर हेलीपैड से गौरीकुंड के लिए चौपर की उड़ानों का सिलसिला जारी था।

गौरतलब हो कि भरमौर प्रशासन ने 24 अगस्त को ही 13 सेक्टरों पर तैनात सेक्टर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके परिक्षेत्र पर तैनात होने के लिए भरमौर से रवाना किया था। 25 अगस्त को सेक्टर अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने सेक्टरों पर तैनात हो गए थे। इसके अलावा भरमौर प्रशासन ने 25 अगस्त से ही हेली टैक्सी सेवा को आरंभ करवाने की योजना थी। लेकिन, मौसम की मार के चलते 25 अगस्त को यह सेवा आरंभ नहीं हो पाई। डीजीसीए की टीम जम्मू तक पहुंचने के बाद खराब मौसम के चलते भरमौर में नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन


आखिरकार सोमवार शाम को टीम ने भरमौर में पहुंचकर मंगलवार से हेली टैक्सी सेवा को आरंभ करवाने की मंजूरी दी। इसके बाद मंगलवार को यूटीआर कंपनी के दो चौपर श्रद्धालुओं को भरमौर हैलीपैड से लेकर गौरीकुंड के लिए रवाना हो हुए। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए तीन हेलीकॉप्टरों की सेवाएं ली जाएंगी। मंगलवार को दो हेलीकॉप्टरों के जरिये ही श्रद्धालुओं को गौरीकुंड पहुंचाया गया। यूटीआर कंपनी के दोनों हेलीकॉप्टरों के माध्यम से दोपहर तक 18 उड़ानें भरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरमौर हेलीपैड के पास ही कंपनी प्रबंधन ने हेली टैक्सी के लिए टिकट बुकिंग काउंटर स्थापित किया है। यहां से श्रद्धालु अपनी टिकट की मौके पर ही बुकिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी मणिमहेश यात्रा के लिए टिकटें बुक करवाई जा सकती है। मंगलवार को हेली टैक्सी के जरिये यात्रा करने वालों की लंबी कतारें हैलीपैड के साथ टिकट काउंटर पर लगी रहीं।


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि डॉयरेक्टर जनरल सिविल एविएशन की परमिशन के बाद भरमौर हेलीपैड को तीन हेलीकॉप्टर की उड़ानों के लिए पास कर दिया है। भरमौर से गौरीकुंड का किराया 2900 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। यह दरें 85 किलोग्राम वजन के व्यक्ति पर लागू होंगी। उससे अधिक वजन होने पर अधिक किराया लिया जाएगा। चौपर की सभी उड़ानें मौसम पर निर्भर रहेंगी। मौसम साफ रहा तो उड़ानें नियमित रूप से होंगी। अगर मौसम में खराबी हुई तो उड़ाने स्थगित भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed