फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नौकरी के लिए 307 युवाओं ने दिया साक्षात्कार

नौकरी के लिए 307 युवाओं ने दिया साक्षात्कार

Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के लिए 307 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
job shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में 25 मई को आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के रोजगार मेले में चयनित प्रदेश के 307 युवाओं ने शनिवार को साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को कंपनी मोबाइल फोन और एसएमएस के माध्यम से सूचित करेंगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने कहा कि 25 मई को आईटीआई बौंखरी मोड़ में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के 557 युवाओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था। लिखित परीक्षा में 307 युवा उत्तीर्ण हुए। द्वितीय चरण में शनिवार को 307 युवाओं को साक्षात्कार के लिए बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बुलाया गया। साक्षात्कार का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को कंपनी प्रबंधन एसएमएस के जरिये सूचित करेगा। युवाओं को गुड़गांव और मानेसर के प्लॉट में रोजगार प्रदान किया जाएगा। चयनित युवाओं को 22854 रुपये और बोनस दिया जाएगा। इसके साथ ही सेफ्टी शूज, यूनिफार्म, कैंटीन आदि की सुविधा भी दी जाएगी। प्रधानाचार्य परवेज अली बट्ट ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed