{"_id":"5b0ae2ad4f1c1ba06e8b4e12","slug":"161527440045-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.69 करोड़ से लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग होगा चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.69 करोड़ से लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग होगा चकाचक
Updated Sun, 27 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीके शर्मा
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन सीजन के दौरान खज्जियार आने आने वाले पर्यटकों को खस्ताहाल मार्ग से नहीं जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों और सैलानियों की परेशानियों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने डलहौजी लक्कड़मंडी से लेकर खज्जियार मार्ग को चकाचक करने का फैसला लिया है। इसके तहत मार्ग पर तारकोल बिछाने के अलावा जरूरी जगहों पर क्रैश बैरियर और डंगे भी लगाए जाएंगे। लोनिवि इसके लिए एक करोड़ 69 लाख की राशि को खर्च करेगा। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। खबर की पुष्टि लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता सुधीर मित्तल ने की है। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। मगर इस मार्ग की हालत काफी खस्ता हो गई है। मार्ग की खस्ताहालत को लेकर अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि अब लोक निर्माण विभाग मार्ग पर तारकोल डाल रहा है। इसके चलते पर्यटकों का सफर सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग इस मार्ग पर खस्ताहाल डंगों की मरम्मत भी कर रहा है। लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता सुधीर मित्तल ने बताया कि लक्कड़मंडी से लेकर खज्जियार मार्ग को चकाचक करने के लिए एक करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत मार्ग पर तारकोल बिछाई जा रही है। यह कार्य दो तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य के पूरा होने से पर्यटकों को दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन