फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   स्कूल बसों का निरीक्षण, 17 के काटे चालान

स्कूल बसों का निरीक्षण, 17 के काटे चालान

Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बसों का निरीक्षण, 17 के काटे चालान
चंबा। नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद चंबा में परिवहन और पुलिस विभाग चौकन्ने हो गए हैं। शुक्रवार को दोनों विभागों ने स्कूल बसों का निरीक्षण किया और नियमों की अवहेलना पर 17 स्कूल बसों के चालान काटे। उनसे 15700 रुपये जुर्माना वसूल किया। निरीक्षण में स्कूल बसों में बच्चों को दी जाने वाली सहूलियतों को जांचा। बसों की फिटनेस के साथ कागजातों की पूरी जांच पड़ताल की। नाके के दौरान पुलिस ने दो स्कूल बसों के चालान काटे। परिवहन विभाग का अभियान दिनभर जारी रहा। परिवहन विभाग की टीम ने 15 स्कूल बसों के चालान काटे। मौके पर बस मालिकों से 15300 रुपये जुर्माना वसूल किया। ज्यादातर बसों के कागजात पूरे नहीं थे। एक बस ऐसी पकड़ी गई जिसमें क्षमता से ज्यादा बच्चे बिठाए गए थे। बस का ओवरलोडिंग का चालान काटा गया। साथ ही बस मालिकों को हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द बसों के कागजात पूरे बनवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों में सुरेश कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, हंस राज, कमल कुमार, सुरेंद्र और मान सिंह ने बताया कि जिले में नियमों की अवहेलना करके स्कूल बसें चलाई जा रही है। इनकी नियमित जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित स्कूल बसों की जांच की जाए।
विज्ञापन

.....
अधूरे कागजात वाली बसों के काटे चालान : राम प्रकाश
एआरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि अधूरे कागजातों से चलाई जा रही 15 स्कूल बसों के चालान काटे गए हैं। साथ में एक स्कूल बस का ओवर लोडिंग का भी चालान काटा गया। बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed