{"_id":"5a735c014f1c1baa1b8b4f25","slug":"161517509633-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच फरवरी को नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच फरवरी को नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
exam shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत होने वाली परीक्षा पांच फरवरी को आयोजित होगी। इस परीक्षा में सिर्फ दसवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार शीतकालीन अवकाश के चलते बंद चल रहे स्कूल भी पांच फरवरी को खुले रखने होंगे। साथ ही संबंधित विषयों के अध्यापकों की ड्यूटी परीक्षा के आयोजन के लिए लगाई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने ई-मेल के माध्यम से इस बारे में समस्त स्कूल प्रभारियों को सूचित कर दिया है। परीक्षा में किसी तरह की परेशानी के लिए स्कूल प्रभारी जिम्मेवार होंगे। विभाग ने परीक्षा के लिए करीब अस्सी परीक्षा केंद्र बनाए है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि नेशनल एचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा पांच फरवरी को होगी। इस बारे में स्कूल प्रभारियों को सूचित कर दिया है।
इन स्कूलों में बने परीक्षा केंद्र
सीनियर सेकेंडरी स्कूल चूहन, बाथरी, बलेरा, नैनीखड, एनएससीबीएम स्कूल डलहौजी, चौबिया, औरा, भरमौर, मांधा, चनेड, चीलबंगला, साहो, साच , खज्जियार, जडेरा, उदयपुर, रंडोह, ब्वॉयज स्कूल चंबा, दयानंद मठ चंबा, साहला, अवांह, होवार, चुवाड़ी, गरोला, ब्रेही, छतराड़ी, लड्डा, गैहरा, लिल्ह, बाट, कुम्हारका, मंगला, कोलका, कीड़ी, कल्हेल, थल्ली, जसौरगढ़, चांजू, लोहटिकरी, मसरुंड, संधी, कुठेड़, चकलू, सिढ़कुंड, सरोल, धुलाड़ा, गुवां, बकाणी, डियूर, लाहरा, संघणी, डांड, हिमगिरी, किहार, सिहुंता, थुलेल, हटली, ददरियाड़ा, धुलारा, भुनाड़, मलाल, सुंड़ला, तेलका, झज्जाकोठी, सेईकोठी, थनेई, तीसा, हाई स्कूल समलेऊ, गुनिला, सिंगी, पल्यूर, घटासनी, भराड़ा, चूड़ी, बनेटा, मन्हौता, सनवाल, थनेई और खडार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन