{"_id":"5a5e31444f1c1b86268b4bb6","slug":"161516122436-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपेक्ट इलेवन स्टार ने चौगा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपेक्ट इलेवन स्टार ने चौगा को हराया
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तरेला (चंबा)। तेलका में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में इंपेक्ट इलेवन स्टार की टीम ने चौगा टीम को हराया। जबकि दूसरे क्रिकेट मैच में सालवां की टीम ने सेरी की टीम को मात दी। वहीं प्रतियोगिता के तहत हुए तीसरे क्रिकेट मैच में जय गढ़ माता खिल की टीम ने डीएसटी की टीम को हराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विकास सांस्कृतिक दल तेलका मौड़ा और इंपेक्ट पब्लिक स्कूल तेलका करवा रहा है। मंगलवार को हुए प्रतियोगिता के तहत हुए पहला मुकाबला इंपैक्ट इलेवन स्टार और चौगा के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंपेक्ट इलेवन स्टार की टीम ने 10 ओवरों में 95 रन बनाए। इसमें अनिल ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ से मोहम्मद भुट्टो ने नाबाद 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौगा की टीम ने मात्र 50 रनों पर ही सिमट गई और यह मैच इंपेक्ट 11 स्टार ने 45 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच सालवां और सेरी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सालवां की टीम ने 10 ओवर में 140 रन बनाए। इसमें पंकज ने सर्वाधिक 76 रनों का योगदान दिया। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरी की टीम 99 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह से सालवां की टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की। तीसरा मैच जयगढ़ माता खिल और डीएसटी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जयगढ़ माता खिल टीम ने 10 ओवरों में 89 रन बनाए। इसमें अमित ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। वहीं निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसडी की टीम मात्र 63 ही रन सिमट गई। जय गढ़ माता खिल 26 रनों से मैच जीता।