फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गरोला में चार दिनों से पेयजल सप्लाई ठप, लोग परेशान

गरोला में चार दिनों से पेयजल सप्लाई ठप, लोग परेशान

Wed, 10 Jan 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
गरोला में चार दिनों से पेयजल सप्लाई ठप, लोग परेशान
water tap

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गरोला (चंबा)। ग्राम पंचायत गरोला में चार दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि ग्रामीण दूसरे गांव से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। पेयजल किल्लत बाधित होने से पंचायत की दो हजार की आबादी जूझ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के कारण पेयजल पाइप जाम हो चुकी हैं। लोगों ने आईपीएच विभाग से पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है। स्थानीय निवासी मनीष कुमार, शेर सिंह, चतरो राम, होशियार सिंह, योगराज, कमल कुमार, रमेश, सुनील और देवी प्रसाद ने बताया कि गरोला पंचायत के वास्ता, चिल्ली, सुआई, ककरी, गरोला और जूरा गांव में चार दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। इस वजह से ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। समस्या के बारे में संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है। मगर अभी तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। गांव की पेयजल सप्लाई ऊपरी क्षेत्रों में स्थित झीलों से होती है। यह इन दिनों बर्फबारी और कड़ाके की ठंड की वजह से जाम हो चुकी हैं। इसके अलावा पेयजल पाइप भी जाम पड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए।


जल्द बहाल होगी पेयजल सप्लाई : अशीष ठाकुर

कनिष्ठ अभियंता आशीष ठाकुर ने बताया कि गांव की पेयजल सप्लाई पाइपें जाम होने की वजह पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसे बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed