{"_id":"5a4524ea4f1c1bd1408bf74c","slug":"161514480874-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू-चंबा बस सेवा की जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू-चंबा बस सेवा की जाए बहाल
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
HRTC
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह नौजवान सभा ने चांजू-चंबा बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने आरएम चंबा से जल्द उचित कार्रवाई करने को कहा है।संघ का कहना है कि बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आवाजाही के लिए टैक्सी का भारी भरकम किराया खर्च करना पड़ता है। राकेश कुमार, अक्षय कुमार, लखविंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बस सेवा टिकरी, बघेईगढ़, चरड़ा, नकरोड़, जसौरगढ़ और कल्हेल क्षेत्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं। मगर अब इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी आ रही है। लोगों ने आरएम चंबा से मांग की है कि बस सेवा को बिना विलंब बहाल किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें न पेश आए।