{"_id":"598b3a6b4f1c1b35248b4593","slug":"161502296683-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर उपभोक्ताओं के उखाड़े जाएंगे बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर उपभोक्ताओं के उखाड़े जाएंगे बिजली मीटर
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बिजली बोर्ड ने शहर के 120 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित करते हुए उनके बिजली मीटर उखाड़ने के निर्देश दिए हैं। मीटर उखाड़ने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर बोर्ड की 80,000 रुपये देनदारी है। इसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी हुए थे। नोटिस के बाद डिफाल्टरों के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन भी काटे गए थे, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया। इसके चलते बोर्ड ने स्थायी तौर पर उनके मीटर उखाड़ने का निर्णय लिया है। ऐसा होने पर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने के लिए दोबारा से सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सिक्योरिटी सहित अन्य सभी दस्तावेज दोबारा जमा करवाने होंगे। सोमवार से पहले जो डिफाल्टर उपभोक्ता अपना लंबित बिल जमा करवा देते हैं, वे बोर्ड की कार्रवाई से बच जाएंगे। इसके अलावा 102 उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्हें बोर्ड ने लंबित बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इन उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 50,000 रुपये की धनराशि लेनी है। 15 दिन के बाद उनके घरों की अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस अवधि में बिल जमा नहीं करवाने वालों के स्थायी तौर पर मीटर उखाड़ दिए जाएंगे। बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से जल्द लंबित बिल चुकाने का अनुरोध किया है।
सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से बिल नहीं चुकाने वाले 120 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े जाएंगे। इसके लिए उन्हें कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया। इसके अलावा 102 उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता हरिंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से बिल नहीं चुकाने वाले 120 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े जाएंगे। इसके लिए उन्हें कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया। इसके अलावा 102 उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन