फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मणिमहेश यात्रा की तैयारियों में मौसम डाल रहा खलल

मणिमहेश यात्रा की तैयारियों में मौसम डाल रहा खलल

Wed, 14 Jun 2017 10:16 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा की तैयारियों में मौसम डाल रहा खलल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा की तैयारियों में इस बार मौसम खलल डाल रहा है। रोजाना हो रही बारिश मणिमहेश यात्रा की तैयारियों की राह में रोड़ा अटका रही है। इसके चलते प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पवित्र मणिमहेश यात्रा के छोटे स्नान के लिए दो माह का समय शेष बचा है। लेकिन, उपमंडल में जिस तरह से इन दिनों मौसम का मिजाज है, उससे मणिमहेश यात्रा की तैयारियां आसान नहीं हैं। रोजाना दोपहर बाद उपमंडल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो रहा है, तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। रोजाना बारिश व हिमपात होने से इलाके में जून माह में भी प्रचंड ठंड पड़ रही है। यहां लोगों को अलाव सेंकते देखा जा रहा है। उपमंडल में अकसर जून में गर्मी पड़ती है और जुलाई के बाद बरसात का आगमन हो जाता है। लेकिन, इस बार जून में काफी ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़े नहीं उतार पा रहे हैं। रोजाना दोपहर बाद काफी ठंड पड़ रही है। व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारियों व सदस्यों के मुताबिक इस बार जून माह में भी काफी ठंड पड़ रही है। कुल मिलाकर मणिमहेश यात्रा की तैयारियों की राह में मौसम अब तक खलल डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed