फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   22 घंटों बाद चंबा-होली मार्ग पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

22 घंटों बाद चंबा-होली मार्ग पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

Wed, 08 May 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
22 घंटों बाद चंबा-होली मार्ग पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
होली (चंबा)। चंबा-होली सड़क बुधवार को करीब 22 घंटों बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली है। यह मार्ग मंगलवार को बंद हुआ था। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बुधवार को लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर मंगलवार को कुठेड़ नाला के समीप पहाड़ दरक गया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। यहां मलबा करीब दो बजे गिरा था। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी पहुंची। देर शाम तक मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी रही। लेकिन, मलबा काफी अधिक होने के कारण रात तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया। ऐसे में विभागीय टीम ने बुधवार सुबह मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब 12 बजे मार्ग बहाल हो पाया। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


राकेश कुमार, उत्तम दास, भीमसेन, सुनील कुमार, प्रीतम चंद और अमित कुमार ने बताया कि होली मार्ग पर अकसर भूस्खलन होता रहता है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियां पेश आती है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि मार्ग पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को दुरुस्त किया जाए। जिससे मार्ग बार-बार वाहनों की आवाजाही के लिए ठप न पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार ने बताया कि बुधवार को मार्ग बहाल कर दिया गया है। कहा कि मार्ग पर भारी भरकम मलबा गिरा था। जिसे हटाने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed