फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-तीसा मार्ग पर चार घंटे ठप रहा यातायात

चंबा-तीसा मार्ग पर चार घंटे ठप रहा यातायात

Fri, 15 Mar 2019 07:22 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर चार घंटे ठप रहा यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग कॉलोनी मोड़ के समीप भारी भूस्खलन से यातायात के लिए बंद हो गया। यहां भूस्खलन शुक्रवार को सुबह के समय हुआ। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के कारण करीब चार घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मार्ग बंद होने के कारण दर्जनों वाहन भी फंसे रहे। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मशीनरी ने मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को करीब दोपहर एक बजे बहाल किया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे कॉलोनी मोड़ के समीप पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने के साथ-साथ पेड़ भी मार्ग पर गिर गए, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल किया। तब जाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। गौरतलब है कि उपमंडल में इस बार भारी हिमपात और बारिश हुई है। इसके चलते यहां करीब पांच रूटों पर अभी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। ऐसे में लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। देवीकोठी मार्ग को भी लोक निर्माण बहाल करने के प्रयास में जुटा है। लोक निर्माण विभाग को बारिश और बर्फबारी से काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी का कहना है कि सुबह के समय कॉलोनी मोड़ के समीप भूस्खलन हुआ था। दोपहर बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चार लिंक मार्गों को खोलने के प्रयास जारी हैं। जल्द इन मार्गों को भी बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed