फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अब होंगे अब डिजीटल एक्सरे

जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अब होंगे अब डिजीटल एक्सरे

Tue, 25 Dec 2018 07:39 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अब होंगे अब डिजीटल एक्सरे
x ray report - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अब मरीजों को डिजीटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग पुरानी एक्सरे मशीनों में ही डिजीटल एक्सरे की सुविधा प्रदान करने के लिए डीआर सिस्टम एडीशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए खर्च होने वाले बजट का भी विभाग ने आकलन तैयार करवाया रहा है। इतना ही नहीं, पुराने एक्सरे की भांति ही डिजीटल एक्सरे के लिए आरकेस के तहत रेट निर्धारित किए जाएंगे। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा मिलने से मरीजों को डिजीटल एक्सरे करवाने के लिए जिला मुख्यालय या निजी लैबों में नहीं जाना पड़ेगा।
गौरतलब हो कि जिले की छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर निर्भर है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य केंद्र भरमौर, तीसा, सलूणी, चुवाड़ी, किहार और डलहौजी में रेडियालॉजिस्ट नहीं होने से मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा या निजी क्लीनिकों का ही रुख करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों की सहूलियत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पुराने एक्सरे मशीनों में एडिशन कर डिजीटल एक्सरे की सुविधा प्रदान करवाने की योजना तैयार की है। डिजीटल एक्सरे सुविधा प्रदान करवाने के लिए बाकायदा आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी। डिजीटल एक्सरे की रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिलेगी। मरीजों को डिजीटल एक्सरे करवाने के बाद ठगा न जाए इसके लिए डिजीटल एक्सरे की एवज में बाकायदा रेट निर्धारित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर इस प्रकार की व्यवस्था करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
एमएस डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पुरानी एक्सरे मशीनों में डीआर सिस्टम एडिशन कर डिजीटल एक्सरे करवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कदम बढ़ा दिए हैं। इस व्यवस्था का मकसद मरीजों को घर द्वार सहूलियत प्रदान करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed