{"_id":"5b251fd74f1c1bca228b5de9","slug":"151529159639-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में हर्षोल्लास से मनाया ईद उल फितर
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंबा चौगान में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर जिले में धूमधाम के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य पर चंबा के चौगान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर इस त्योहार की खुशियां मनाईं। नमाज अदा करने से पूर्व जामा मस्जिद चंबा के मौलवी शरीफ आलम ने उपस्थित जमात को ईद-उल-फितर के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने भी भाग लिया तथा वह आकर्षक पोशाकों में सुसज्जित होकर नमाज अदा करने पहुंचे। ईद का पर्व पूरी दुनिया में भाईचारे का पैगाम लेकर आता है।
विज्ञापन
बच्चे-बूढ़े तथा जवान सभी नए-नए कपड़ों में सजे एक-दूसरे के गले मिलते ईद की मुबारकबाद देते दिखाई पड़ रहे हैं। जामा मस्जिद चंबा के मौलवी शरीफ आलम ने बताया कि आज चंबा में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी ने ईद की नमाज अदा की। ईद पर हिंदुस्तान में सुख शांति की कामना की गई तथा सब परेशानियों से मुक्ति के लिए अल्लाह से अरदास की गई। पूरा महीना रोजा रखने के पश्चात इस त्योहार को मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे।
विज्ञापन