{"_id":"5a467a0c4f1c1baa268b68ec","slug":"151514568204-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार चाहिए तो 23 को पहुंचे चंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार चाहिए तो 23 को पहुंचे चंबा
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
job shimla
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा परिसर में इसके लिए साक्षात्कार का आयोजन 23 जनवरी को किया जाएगा। इसमें जिला सोलन की एक निजी कंपनी साक्षात्कार लेगी। इस दौरान आईटीआई पास (इन्स्ट्रूमेंट मैकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, पलंबर और रेफ्रिजरेशन ट्रेड) तीस ऑपरेटरों की नियुक्तियां होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 9500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा 22 से तीस वर्ष तय की गई है। नौकरी पाने के लिए इच्छुक आवेदक मूल प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार कार्यालय का प्रमाणपत्र साथ लाकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी एसआर कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी में तीस ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी।