फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी में तैनात अध्यापकों को छह माह से नहीं मिला वेतन

पांगी में तैनात अध्यापकों को छह माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 22 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पांगी में तैनात अध्यापकों को छह माह से नहीं मिला वेतन
Money

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा।
पीरियड आधार पर नियुक्त शिक्षक संघ पांगी ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पांगी में पीरियड आधार पर तैनात 150 शिक्षकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण शिक्षकों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। कई शिक्षक पांगी में किराये के कमरे में रह रहे हैं। इन्हें मकान मालिक किराया नहीं देने पर कमरा खाली करने के लिए कह रहे हैं। सरकार और विभाग शिक्षकों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। किराये के कमरे में रह रहे शिक्षकों को राशन खरीदने के लिए पैसे उधार मांगने पड़ रहे हैं। पांगी में लगभग 150 शिक्षक दूरस्थ स्कूलों में पीरियड आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार की ओर से जेबीटी शिक्षकों को 5460 रुपये और टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों को 9320 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। छह माह से शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार व विभाग जल्द ही उनका मानदेय नहीं देते हैं तो शिक्षकों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर रमेश कुमार, केवल सिंह, चुन्नी लाल, मंगल सिंह, लेखराज, मंजू देवी, गीता देवी, बबिता देवी और भारतेंदु सहित कई एसएमसी अध्यापक मौजूद रहे।
000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed