{"_id":"59ac3fec4f1c1bf4278b5055","slug":"151504460780-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र होली में खुलेगा चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र होली में खुलेगा चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र होली में जल्द ही चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट (बाल देख-रेख संस्थान) खुलेेगा। इस संदर्भ में महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक निदेशालय की ओर से जिला बाल संरक्षण इकाई को होली में चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट की संभावनाएं तलाशने के निर्देश जारी किए हैं। इस तरह के निर्देश मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई ने इलाके के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को बेसहारा बच्चों का ब्योरा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। जिला बाल संरक्षण इकाई जल्द ही चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट की संभावनाएं तलाशने के लिए होली क्षेत्र का दौरा करेगी। बताया जा रहा है बुधवार को टीम उक्त क्षेत्र के दौरे के लिए निकलेगी और इसको लेकर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इससे पहले जिला में पांच चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट चल रहे हैं। जिनमें साहो, मैहला, चंबा, चिल्ली, किलाड़ शामिल हैं। यहां काफी बेसहारा बच्चों का पालन पोषण किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कोई भी चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट नहीं है। इस बारे जिला बाल संरक्षण इकाई को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि इस बारे पत्र मिला है। जल्द ही निरीक्षण कर होली में चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को बेसहारा बच्चों का आंकड़ा एकत्रित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।