फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   150 meter wall built without permission in reserve Dhatrund forest was demolished

Chamba News: रिजर्व धतरूंड जंगल में बिना अनुमति के बनाई 150 मीटर की दीवार गिराई

Sun, 10 Aug 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
150 meter wall built without permission in reserve Dhatrund forest was demolished
चंबा के रिजर्व धतरुंड जंगल में बनाई अवैध दिवार को गिराते वन कर्मचारी।स्रोत विभाग
सलूणी (चंबा)। रिजर्व धतरूंड जंगल में बिना अनुमति के बनाई 150 मीटर लंबी पत्थर की दीवार को वन विभाग ने रविवार को गिरा दिया। दीवार के निर्माण को लेकर वन खंड अधिकारी और पंचायत प्रधान के बीच झड़प भी हो गई थी, जिसमें प्रधान पर वन खंड अधिकारी से हाथापाई करने और वर्दी फाड़ने के आरोप लगाए गए। इस घटना के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चुराह ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ एक विशेष टीम गठित की और आदेश दिए कि दीवार को तत्काल गिराया जाए। टीम ने मौके पर जाकर 150 मीटर लंबी दीवार गिरा दी, लेकिन इस दौरान कोई भी व्यक्ति यह दावा करने के लिए नहीं आया कि यह निर्माण उसने कराया था। वन खंड अधिकारी अब्दुल हमीद की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की। अब वन विभाग इस मामले की गहन जांच में जुटा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह निर्माण किसके कहने पर किया गया था और इसके लिए धनराशि किसने स्वीकृत की थी। सरकारी कार्यों को जंगल में करवाने से पहले वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। इस स्थिति में दीवार बनाने वाले व्यक्ति या संस्था पर कार्रवाई की संभावना है।
विज्ञापन

जैसे ही उन्हें रिजर्व जंगल में अवैध दीवार के निर्माण की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल टीम भेजकर उसे गिराने के आदेश दिए। वन विभाग की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण वन भूमि में नहीं किया जा सकता। सुशील कुमार गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी, चुराह

चंबा के रिजर्व धतरुंड जंगल में बनाई अवैध दिवार को गिराते वन कर्मचारी।स्रोत विभाग

चंबा के रिजर्व धतरुंड जंगल में बनाई अवैध दिवार को गिराते वन कर्मचारी।स्रोत विभाग

चंबा के रिजर्व धतरुंड जंगल में बनाई अवैध दिवार को गिराते वन कर्मचारी।स्रोत विभाग

चंबा के रिजर्व धतरुंड जंगल में बनाई अवैध दिवार को गिराते वन कर्मचारी।स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed