फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ऊंची चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड

ऊंची चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 20 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
ऊंची चोटियों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्रों समेत ऊंची चोटियों पर देर रात बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। भरमौर-पांगी, किहार सेक्टर और सलूणी की चोटियों में मंगलवार देर रात को भी बर्फबारी हुई। आलम, यह है कि कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी, किहार के अधीन आने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल पड़ी हुई है। इसके साथ ही जिले में अभी भी करीब 50 मार्गों पर यातायात बाधित है। हालांकि, प्रशासन की मानें तो युद्घस्तर पर मार्गों को बहाल करने और विद्युत सप्लाई को सुचारु करवाने का कार्य किया जा रहा है।

भरमौर क्षेत्र में भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग,भरमौर-बैरागढ़, थल्ला-चौबिया, सिरड़ी-घरेड़ वाया सुप्पा मार्ग, ददमा-गरिमा, ददमा-भरमाणी, पट्टी-भरमाणी वाया मलकोता, हड़सर-बलमुई, लूणा-छतराड़ी, चौरी-लिल्ह मार्ग, डलहौजी मंडल के तहत आते बनीखेत-डलहौजी-खज्जियार मार्ग, शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चंबा-भरमौर मार्ग, तीसा मंडल के तहत आते बैरागढ़-देवीकोठी-टेपा मार्ग, तरेला-बौंदेड़ी-मंगली, जखलाधार-पुखरा, भनौता-बडेरा, नकरोड़-खजुआ, बघेईगढ़-चांजू, बघेईगढ़-चरड़ा, कलोग-सुंडला, लडार-चीह मार्ग, चंबा मंडल के तहत शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग, जुम्महार-अगाहर, कीड़ी-लग्गा, सराहन-राण-जुम्महार, कोलका-जटकरी, लिंक मार्ग सिरना, जांघी-लिल्ह, चंबा-जुम्महार वाया लुड्डू मार्ग, लुड्डू-घरमाणी, परेल-कोल्हड़ी, लुडेरा-सुंगल-सूड़ी-कैला मार्ग, लुडेरा-सुंगल-कलौता, साच-लिंड़ी-बेही मार्ग, चंबा-जुम्महार वाया सरोथा मार्ग, घूम-जंजला मार्ग, रजेरा-गोंडा-बौगा मार्ग, सलूणी मंडल के तहत आते ब्रंगाल-बांगल-मंढ़ोर मार्ग, झौड़ा-भजौतरा, कुथेड़-कंधवारा, खैरी-राजनगर-चकलू, चकोली-हिमगिरी मार्ग सहित मंडल पांगी के तहत आते सेचू बैली मार्ग, किलाड़-हुडान मार्ग, किलाड़-हुडान वाया क्यास मार्ग, चैरी-मिंधल माता, साच घराट-साच, साच-कुमार-परमार मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि जिले में पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में विभिन्न विभागीय टीमें युद्घस्तर पर जुटी हुई है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed