{"_id":"5c5c3cfcbdec220c2959ddac","slug":"141549548796-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबबारी के कारण चंबा में एचआरटीसी बसों के थमे पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबबारी के कारण चंबा में एचआरटीसी बसों के थमे पहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बर्फबबारी से चंबा में एचआरटीसी बसों के थमे पहिये
तीस रूटों पर वीरवार को नहीं दौड़ पाई बसें, बीस बसें रूटों में फंसी
बर्फबारी के कारण निगम को लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में बर्फबारी के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बर्फबारी के कारण जहां राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-चंबा पठानकोट पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है तो वहीं अन्य मार्गों पर भी एचआरटीसी के पहिये थम गए हैं। बुधवार देर शाम को रूट पर भेजी करीब बीस बसें भी जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाई। भारी हिमपात होने से निगम की गाड़ियां फंसी हुई। वहीं, मार्ग बंद होने से जिले के करीब तीस रूट प्रभावित हुए। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण निगम को घाटा उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार चंबा-जोत, चुवाड़ी-जोत, चंबा-तीसा, चंबा-जुम्महार, रजेरा-धुलाड़ा, बनीखेत डलहौजी,-डलहौजी लक्कड़मंडी, चंबा-खज्जियार, चंबा-साहो, चंबा-कोलका, चांजू-चरड़ा, खड़ामुख-होली, नकरोड़-चांजू-चरड़ा समेत अन्य मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। इन मार्गों को बहाल करने में मशीनरी जुटी है। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हैं। इससे निगम के कई रूट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को विभिन्न रूटों पर बसें भेजी गई थी। मगर बर्फबारी की वजह से बसें फंस गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम को काफी नुकसान हुआ है।