{"_id":"5c0668cfbdec224191302496","slug":"141543923919-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला-चंबा सड़क हादसे में घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैहला-चंबा सड़क हादसे में घायल महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मैहला-चंबा मार्ग में हुए बाइक हादसे में घायल महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। महिला का पीजीआई में उपचार चल रहा था। मगर यहां जख्मों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग की दयनीय हालत की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस वजह से सड़क की हालत को सुधारने की जरूरत है।
यह हादसा विगत दिनों हुआ था जब रजेरा और जरंगला के तहत तरेई नाला में खस्ताहाल मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार ललिता देवी पत्नी तरसेम निवासी मैहला संतुलन बिगड़ने से सड़क पर सिर के बल गिर गई। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले टांडा मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। चंडीगढ़ में सोमवार को महिला ने दर्द के ताव को न सहते हुए दम तोड़ दिया है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में अगर समय रहते मैहला से चंबा तक के 12 किलोमीटर के मार्ग की दशा को न सुधारा गया तो पता नहीं इस मार्ग पर कितने लोगों को जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन