फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दुकानों के किराये पर कुंडली मारने वालों को लाउड स्पीकर पर दी चेतावनी

दुकानों के किराये पर कुंडली मारने वालों को लाउड स्पीकर पर दी चेतावनी

Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दुकानों के किराये पर कुंडली मारने वालों को लाउड स्पीकर पर दी चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। नगर परिषद चंबा ने डिफॉटल्टर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ठान ली है। इसके लिए नगर परिषद की टीम ने शनिवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को चेतावनी दी। दुकानदारों को बताया कि अगर जल्द ही उन्होंने लंबित किराया नहीं दिया तो उनकी दुकानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

चंबा में नगर परिषद के अधीन आने वाले 200 से अधिक डिफॉल्टर दुकानदार हैं, जिन्होंने लंबे समय से किराया नहीं दिया गया है। दुकानदारों ने नप के लाखों रुपये पर कुंडली मार रखी है। किराये की इतनी अधिक राशि लंबित होने के कारण नगर परिषद के विकास कार्य रुक गए हैं। इसको देखते हुए नगर परिषद ने दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर परिषद चंबा ने ऐसे डिफॉल्टरों को नोटिस जारी कर 30 नवंबर तक बकाया किराया जमा करवाने की मोहलत दी है। इसके माध्यम से साफ किया है कि अगर दुकानदार किराया नहीं देंगे उनका बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में लंबे समय से किराये की अदायगी नहीं करने वाले डिफॉल्टर दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। दुकानदार लंबे समय से दुकानों का किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। 200 दुकानदार ऐसे हैं, जोकि लंबे समय से दुकानों का किराया नहीं दे रहे हैं। किराया जमा करवाने के लिए उन्हें कई बार नोटिस भेजे गए हैं। मगर दुकानदारों ने किराया जमा करवाना जरूरी नहीं समझा। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया किराया न देने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत लाउड स्पीकर के माध्यम से ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed