फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मैहला पंचायत के आधा दर्जन गांवों में बिजली रही गुल

मैहला पंचायत के आधा दर्जन गांवों में बिजली रही गुल

Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
मैहला पंचायत के आधा दर्जन गांवों में बिजली रही गुल
light shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहला (चंबा)। ग्राम पंचायत मैहला के कुटिया, सियोका, भमणा और बैंसका गांवों की एक हजार की आबादी को शुक्रवार की रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। शुक्रवार शाम छह बजे अचानक गुल होने वाली बिजली की सप्लाई शनिवार सुबह सात बजे जाकर बहाल हो पाई। नतीजतन, लोगों विशेषकर गृहिणियों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की मानें तो मैहला पंचायत के अधीन आने वाली पंचायतों में अकसर इसी प्रकार की समस्या बरकरार रहती है। कई बार बोर्ड कर्मचारियों को अवगत करवाया गया। लेकिन, समस्या का समाधान न हो पाना उनकी दिक्कतों को बढ़ाने का ही काम कर रहा है।


ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान मनोज जसरोटिया, किस्सो राम, रोशन लाल, ओम प्रकाश, रविगिरी, तिलक राज, मानक चंद, निक्कू राम, उत्तम चंद और भगतो का कहना है कि क्षेत्र की एक हजार की आबादी को शुक्रवार को बिजली गुल होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में करीब 50 ट्रांसफार्मरों की देखरेख और तकनीकी खराबी के लिए रात के समय कोई भी विद्युत कर्मी तैनात नहीं रहता है। ऐसे में बिजली के गुल होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ती है। लोगों ने बोर्ड के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग उठाई है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी पेश आने से ही इस प्रकार की समस्या आई है। बहरहाल, बिजली की सप्लाई को सुचारु करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed