{"_id":"5b157ae54f1c1bb16e8b6381","slug":"141528134373-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 मीटर दौड़ में समलेऊ के मनोज और सचिन ने झटका दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मीटर दौड़ में समलेऊ के मनोज और सचिन ने झटका दूसरा स्थान
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सौ मीटर दौड़ में मनोज अव्वल
शॉटपुट प्रतियोगिता में समलेऊ स्कूल के मनोज पहले स्थान पर रहे
42 स्कूलों के 402 छात्र ले रहे प्रतियोगिता में ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
सिहुंता (चंबा)। रावमापा होबार में आयोजित भटियात जोन की अंडर-14 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में छह सौ मीटर दौड़ में सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलेऊ के मनोज कुमार और सचिन ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि मेजबान होबार स्कूल के छात्र साहिल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर शॉटपुट प्रतियोगिता में समलेऊ स्कूल के मनोज ने पहला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैणी खड्ड के छात्र अजय ने दूसरा और बगढार स्कूल के रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रभारी जन्म सिंह और मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण लाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में खंड 42 स्कूलों के 402 छात्र भाग ले रहे हैं। इस दौरान शॉट पुट, लंबी कूद, हाई जंप, एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई गई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। समापन समारोह में स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जरयाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बच्चों से आह्वान किया हैै कि सभी खिलाड़ी खेलों को खेल भावना से खेलें और अनुशासन में रहें। उन्होंने मेजबान स्कूल को खिलाड़ियों के भोजन और पानी सहित सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रभारी मौजूद रहे।