{"_id":"5b083c114f1c1bb26e8b4971","slug":"141527266321-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत साच के नगोड़ी गांव में पानी की समस्या, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत साच के नगोड़ी गांव में पानी की समस्या, परेशानी
Updated Fri, 25 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साच के नगोड़ी में गहराया जल संकट
ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत साच के गांव नगोड़ी-प्रथम में जल संकट गहरा गया है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों में प्रकाश चंद, आशा देवी, मनजीत सिंह, सूर्य रावत, महिंद्र सिंह और अभिषेक ने बताया कि उनके गांव में पिछले कई सालों से पानी की समस्या चल रही है, जिसको आज दिन तक दुरुस्त नहीं किया गया है। हालांकि, वे इसके बारे में कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत कर चुके है, लेकिन विभाग ने अभी तक समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने बताया कि गांव के लिए पानी की आपूर्ति कुडा नाला और धुवेली गांव से की जा रही है। पंचायत का सबसे नीचे गांव होने के चलते अक्सर पानी की आपूर्ति नहीं होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके गांव के लिए साच से पानी की आपूर्ति की जाए।