फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   इलाज के लिए 50 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर कोहाल के ग्रामीण

इलाज के लिए 50 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर कोहाल के ग्रामीण

Sat, 05 May 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए 50 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर कोहाल के ग्रामीण
doctor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। भले ही प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने दावे कर रही हो। मगर उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत कोहाल में अभी तक स्वास्थ्य केंद्र तक सरकार नहीं खोल पा रही है।

इसके चलते स्थानीय लोगों को मर्ज बढ़ता जा रहा है। पंचायत में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे उपचार के लिए 50 किलोमीटर दूर चंबा या सिविल अस्पताल तीसा का जाना पड़ता है। लोगों की मानें तो इस बारे वह कई बार प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से आग्रह कर चुके हैं।
विज्ञापन


मगर अभी तक स्वास्थ्य केंद्र पंचायत में खुलने का सपना साकार नहीं हो पाया है। आपात स्थिति में कई मर्तबा समय पर चिकित्सीय सुविधा न मिलने से मरीज बीच राह में ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चुनावों में समय नेता उनसे स्वास्थ्य केंद्र खोलने के वादे करते हैं। मगर चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का दौरा तक नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीण आशिक मोहम्मद, हसमद्दीन, सुरेश कुमार, डोगरू राम, प्रवीण बेगम, फारूक मोहम्मद, चुनी लाल, दिनेश कुमार, प्यार सिंह, रूबीना बेगम और सलीम पठान का कहना है कि कोहाल पंचायत के डडोडी, कैंथली, सनोथा, डमुई, थल्ली, एरहवाड, पधरी और कुपाड़ा समेत कई गांवों के लोगों की सेहत राम भरोसे है।


इलाके में स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कोई भी संस्थान नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज से मांग की कि पंचायत में प्रमुखता के आधार पर स्वास्थ्य केंद खोला जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed