फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शहर का कूड़ा खुले में जलाकर लगाया जा रहा ठिकाने

शहर का कूड़ा खुले में जलाकर लगाया जा रहा ठिकाने

Sat, 05 May 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर का कूड़ा खुले में जलाकर लगाया जा रहा ठिकाने
कूड़ा - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। नगर परिषद नियमों को ताक पर रखकर शहर का कूड़ा-कर्कट खुले में जला रहा है। जबकि खुले में कूड़ा फेंकने और जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। हैरानी की बात है कि नगर परिषद बेरोकटोक सरेआम तत्वानी के पास सड़क से नीचे कूड़ा फेंककर जला रहा है। इससे वातावरण तो प्रदूषित हो रहा है। साथ में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों सहित वाहन चालकों को धुएं का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं, अल सुबह रावी नदी तक में शहर से निकलने वाले कूड़े-कर्कट को फेंका जा रहा है। सरेआम कूड़ा जलाने और फेंकने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जोकि लोगों के समझ से परे है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी चैन लाल, रवि कुमार, अनिल, विपिन, अजय कुमार, विजय, सुनील, मान सिंह, टेक चंद और सुरेंद्र ने बताया कि तत्वानी के पास नप रात के अंधेरे में गाड़ियों में कूड़ा भरकर फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर आसपास के लोग कई बार एतराज भी जता चुके हैं। मगर अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। वन विभाग की ओर से नप के कार्यकारी अधिकारी को कई बार नोटिस भेजे गए।


मगर नोटिस मिलने बाद भी नप कारगुजारी से बाज नहीं आ रही है। शहर का कूड़ा-कर्कट कूड़ा संयंत्र में निष्पादित करने की बजाए खुले में फेंका जा रहा है। इसकी वजह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि तत्वानी के पास खुले में कूड़ा जलाने को लेकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed