{"_id":"5a9435364f1c1b641f8b7dce","slug":"141519662390-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंडला-बिहारी सरकारी बस सेवा की जाए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंडला-बिहारी सरकारी बस सेवा की जाए बहाल
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। सुंडला से बिहाली जाने वाली सरकारी बस सेवा को बहाल करने के लिए महिला मंडल का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा से मिला। इस दौरान महिलाओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर भी मौजूद रहे। महिला मंडल ने उपायुक्त से उपरोक्त रूट पर छह माह से बंद पड़ी बस सेवा को बहाल करने की मांग रखी। महिला मंडल बिहाली और थोला की सदस्य सरोज कुमारी, उषा, बिमला देवी, बीना देवी, शकुंतला नीलम और वंदना ने बताया कि बस सेवा से दो पंचायतों की चार हजार आबादी को लाभ मिल रहा था। मगर बस सेवा बंद होने के बाद लोगों को पैदल ही अपने गंतव्यों के लिए आवाजाही करनी पड़ रही है। इस वजह से ग्रामीणों को जरूरत का सामान लेने के लिए सुंडला और चंबा जाते हैं। इसके लिए उन्हें सुंडला तक बस सेवा का लाभ लेना पड़ता है। सुंडला पहुंचने के बाद अन्य क्षेेत्रों को जाने के लिए बसें लेनी पड़ती है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि उपरोक्त बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए। ताकि ग्रामीणों को पैदल यात्रा से छुटकारा मिल सके। वहीं उपायुक्त हरीकेश मीणा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।