{"_id":"5a47cb934f1c1bd1408bfbbc","slug":"141514654611-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई ने मनाया 48वां स्थापना दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई ने मनाया 48वां स्थापना दिवस
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
SFI
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज में एसएफआई इकाई ने शनिवार को 48वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान परिसर अध्यक्ष वरुण ने स्वाधीनता, जनवाद और समाज के झंडे को फहराया और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएफआई की विरासत संघर्षों और बलिदानों की विरासत है। आज एसएफआई ने अपने 47 वर्ष पूरे कर लिए है और अपने 48वें वर्ष की यात्रा शुरू की है। आज तक एसएफआई छात्र मुद्दों को लेकर लड़ती आई और आगे भी लड़ती रहेगी। इकाई सचिवालय सदस्य कॉमरेड प्रवीण ने बताया कि आज के समय में छात्रों के सक्षम काफी समस्याएं हैं। फीस बढ़ोतरी, रूसा, मूल्यांकन और रिचैकिंग इसमें शामिल है। इसके लिए इकाई आंदोलन लड़ रही है और इन समस्याओं को हल करवाने के लिए संगठन हरसंभव प्रयास कर रहा है।