फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नियमित न करने पर भड़के अंशकालीन जलवाहक

नियमित न करने पर भड़के अंशकालीन जलवाहक

Thu, 10 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नियमित न करने पर भड़के अंशकालीन जलवाहक
चंबा। जिले के अंशकालीन जलवाहक प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में हैं। अंशकालीन जलवाहकों की जिला स्तरीय बैठक समाने दी कोठी में आयोजित की जाएगी। प्रदेश अंशकालीन जलवाहक महासंघ के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर और अशंकालीन जलवाहक संघ चंबा की जिला प्रधान सुरेखा देवी ने बताया कि बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जलवाहकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। महासंघ की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसके चलते जलवाहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलवाहक नियमितीकरण की मांग सरकार से कर रहे हैं लेकिन सरकार कोरे आश्वासन देकर ही उन्हें टाल रही है। सरकार ने अंशकालीन जलवाहकों को अन्य विभागों में मर्ज करने के प्रयास शुरू किए थे लेकिन यह प्रयास सार्थक सिद्ध नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed