{"_id":"5978d41e4f1c1bb20b8b481c","slug":"141501090846-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे मिंजर मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे मिंजर मेले का समापन
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 30 जुलाई को सुबह 11 बजे बनीखेत में राजीव गांधी राजकीय पॉलिटेक्नीक संस्थान भवन का लोकार्पण करेंगे। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे चंबा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चंबा में सरोल स्थित राजकीय मिलेनियम पॉलिटेक्नीक संस्थान के नए ब्लॉक और कार्यशाला ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद राजपुरा में पीर बाबा जमाल शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद चंबा-साहू सड़कपर केहनाला पुल का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौगान मैदान में भरमौर क्षेत्र के सामूहिक डंडारस नृत्य को देखने के बाद मिंजर दंगल के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री सायं अखंड चंडी महल से निकलने वाली मिंजर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे और आखिरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री 31 जुलाई को सुबह मिंजर मेला पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के बाद तीसा के लिए रवाना होंगे। भंजराडू में राजकीय डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन करने के अलावा बौंदेडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, चिनवास नाला और बाबा दा नाला पर बने पुलों का लोकार्पण करने के अलावा तीसा नाला पर बनने वाले डबललेन पुल, तरेला नाला व भंगी नाला पर बनने वाले पुलों की आधारशिला भी रखेंगे।