फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   13,889 students will appear for examinations in 206 centers in the district from today.

Chamba News: जिले में 206 केंद्रों में 13,889 विद्यार्थी आज से देंगे परीक्षाएं

Thu, 29 Feb 2024 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
13,889 students will appear for examinations in 206 centers in the district from today.
जिले में 206 केंद्रों में 13,889 विद्यार्थी आज से देंगे परीक्षाएं
विज्ञापन

सीाीटीवी की निगरानी में होंगी दसवीं और जमा दो कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं
नकल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बनाईं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 13,889 विद्यार्थी 206 केंद्रों में दसवीं और जमा कक्षा कक्षाओं की सालाना परीक्षाएं देंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, एसडीएम और शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीमें परीक्षा केंद्रों में दबिश देंगी। वार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर पूरे इंतजाम कर लिए हैं। एक मार्च से जमा दो की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक होगी। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक विद्यार्थी के रोलनंबर अंकित कर दिए गए हैं। केंद्र के बाहर विद्यार्थियों की स्कूल स्टाफ चेकिंग करेगा। इसके बाद स्टाफ उनके मोबाइल फोन, बैग या किताबों को अपने पास रख लेगा। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर आने पर विद्यार्थियों को उनका सामान लौटाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने नकलचियों पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न टीमें बनाई हैं। ये टीमें परीक्षा केंद्रों में दबिश देंगी। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार चंबा जिले में दसवीं के करीब 7,603 और जमा दो कक्षा के करीब 6286 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं को लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जमा दो की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। नकल रोकने के लिए स्कूल स्तर, विभागीय स्तर समेत एसडीएम और शिक्षा बोर्ड की टीमें दबिश दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed