{"_id":"5cc32d3ebdec225f595b6ab1","slug":"131556294974-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में बनेंगे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में बनेंगे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में पैदा होने वाले बच्चों के आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। जन्म के बाद वार्ड में ही बच्चों के आधार लिंक बर्थ सर्टिफिकेट बनेंगे। इसको लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। महिला वार्ड के साथ एक आधार लिंक बर्थ सर्टिफिकेट पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर दो कंप्यूटरों सहित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों के आधार लिंक बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का कार्य करेंगे। यह व्यवस्था सीएमओ कार्यालय के भवन में है। जहां पर महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर नहीं पहुंच पाती। प्रसव के बाद महिला दो या तीन दिन तक अस्पताल में दाखिल रहती है। छुट्टी होने के बाद सीधे घर को निकल जाती है। ऐसे में वार्ड में आधार लिंक बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा शुरू होने से छोटे बच्चों के आधार कार्ड आसानी से बनेंगे।
गौरतलब हो कि चंबा मेडिकल कॉलेज में हरेक माह 300 से 400 गर्भवती महिलाओं के प्रसव होते हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों के आधार कार्ड पंचायतों या अन्य आधार सेंटरों में जाकर बनवाती हैं। जिसकी वजह से महिलाओं को अपने बच्चों को साथ लेकर दर बदर भटकना पड़ता है। साथ ही उन्हें पैसे भी अदा करने पड़ते हैं। लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को अपने नवजात बच्चों के आधार लिंक जन्म प्रमाणपत्र बने बनाए मिलेंगे। अस्पताल के वार्ड में ही जब छोटे बच्चों के आधार लिंक जन्म प्रमाण पत्र बनना शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य महकमे के सूत्र खुलासा करते है कि कुछेक दिनों में ही महिला वार्ड के साथ यह सेंटर चालू हो जाएगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में जल्द ही आधार लिंक बर्थ सर्टिफिकेट बनाने को लेकर सेंटर बनाया जाएगा। इसको लेकर आरकेएस की बैठक में निर्णय हो चुका है। जल्द ही सेंटर को संचालित किया जाएगा।