{"_id":"5c7bdc18bdec224af7152a5b","slug":"131551621144-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह के एक दर्जन मार्ग तीन सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह के एक दर्जन मार्ग तीन सप्ताह से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आते करीब एक दर्जन मार्गों पर तीन सप्ताह से वाहनों की आवाजाही ठप है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल नहीं हुए हैं। ऐसे में स्थानीय टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चंबा-जसौरगढ़ मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। विभिन्न जगह भूस्खलन होने के लिए यातायात बाधित हो रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल करने में जुटा है। लेकिन बार-बार मौसम की करवट विभागीय मेहनत पर पानी फेर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भंजराड़ू-सनवाल, भंजराड़ू-बैरागढ़ देवीकोठी, तरेला-मंगली, भंजराड़ू-सहुआ, भंजराड़ू-बिहाली, नकरोड़-थल्ली, नकरोड़ -भराड़ा, नकरोड़-चरड़ा, नकरोड़-चांजू देहरा, नकरोड़-जसौरगढ़-दयोला मार्ग पिछले तीन सप्ताह से बंद हैं। बड़े वाहनों की आवाजाही इन मार्गों पर पूरी तरह बाधित है। कई जगह तो सड़क का काफी हिस्सा धंस गया है। इस कारण लोगों को दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों में सुरेश कुमार, देेवी चंद, ज्ञान चंद, गगन सिंह, उमेश कुुमार, सुमित कुमार व पवन कुमार ने बताया कि इस बार भारी बर्फबारी क्षेत्र में हुई है। इस कारण संपर्क मार्गों को काफी नुुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्गों को बहाल किया जाए।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी का कहना है कि इस बार मौसम की वजह से सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। मौसम साफ रहता है तो आगामी चार दिनों में यहां व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी का कहना है कि इस बार मौसम की वजह से सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। मौसम साफ रहता है तो आगामी चार दिनों में यहां व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन