फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिना ई-वे बिल सामान लाने पर कारोबारी को चार लाख जुर्माना

बिना ई-वे बिल सामान लाने पर कारोबारी को चार लाख जुर्माना

Fri, 11 Jan 2019 09:14 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
बिना ई-वे बिल सामान लाने पर कारोबारी को चार लाख जुर्माना
चंबा। आबकारी विभाग चंबा की टीम ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर उत्तराखंड से पहुंचेे सामान को बिना ई-वे बिल के पकड़ा है। कारोबारियों को चार लाख रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी मदन लाल की अगुवाई में चंबा-पठानकोट हाईवे पर तड़ोली के समीप नाका लगाया था। नाकाबंदी के दौरान सामान लेकर आने वालों की जांच की जा रही थी। इस दौरान टीम ने एक वाहन को रोका। जिसमें उत्तराखंड से हाइड्रोलॉजी सामग्री भरकर चंबा की ओर लाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन में लदा सामान बिना ई-वे बिल के पाया गया। इस पर टीम ने कारोबारी से तीन लाख 95 हजार 556 रुपये कर सहित जुर्माना वसूल किया। इस सामान की कीमत 12 लाख 96 हजार 542 रुपये आंकी गई। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सामान के मालिक को तीन लाख 95 हजार रुपये कर सहित जुर्माना किया। गौरतलब है कि विभाग द्वारा बिना ई-वे बिल के लाए जा रहे सामान पर पैनी नजर है। इससे पहले भी कारोबारियों पर विभागीय टीम ने शिकंजा कसा है। विभाग की टीम ने कारोबारी को भविष्य में ई-वे बिल की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त चंबा नाविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम ने नाकाबंदी के दौरान बिना ई-वे बिल सामान ले जा रहे वाहन को पकड़ा। सामान के मालिक से करीब चार लाख रुपये कर व जुर्माना वसूला किया है। विभाग द्वारा भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed