{"_id":"5bf05602bdec2269475360bf","slug":"131542477314-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज में जांची सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज में जांची सफाई व्यवस्था
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। शनिवार को कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टीम रसोईघर से लेकर सभी वार्डों में पहुंची। इसको लेकर टीम एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इसे वह सरकार को सौंपेगी। इसी तरह की अन्य टीमें प्रदेश के अन्य जिला अस्पतालों का निरीक्षण कर रही हैं।
इसमें सभी टीमों की तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पताल का चयन होगा। इसमें जो अस्पताल प्रथम स्थान पर रहेगा, उसे ईनाम के रूप में पचास लाख रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि से अस्पताल प्रबंधन अस्पताल में विकास के कार्य करवाएंगे। कायाकल्प टीम अस्पताल में सफाई से लेकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर रही है। यह निरीक्षण शनिवार को दिन भर जारी रहा। टीम के साथ चंबा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे। टीम ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन